Move to Jagran APP

महिला से दुष्कर्म, पुलिस नहीं दर्ज कर रही रिपोर्ट

संसू, कैसरगंज(बहराइच) : महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए खूब वादे हो रहे हैं। सुरक्षा और

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 11:50 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 11:50 PM (IST)
महिला से दुष्कर्म, पुलिस नहीं दर्ज कर रही रिपोर्ट
महिला से दुष्कर्म, पुलिस नहीं दर्ज कर रही रिपोर्ट

संसू, कैसरगंज(बहराइच) : महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए खूब वादे हो रहे हैं। सुरक्षा और संरक्षा को लेकर चारों ओर बहस छिड़ी है, लेकिन इन वादों के बीच इरादे कहीं नहीं दिख रहे हैं, तभी तो कैसरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म करने के बाद दबंग बेखौफ घूम रहे हैं। पुलिस उनकी सरपरस्त बनी हुई है। महिला ने एसपी से मिलकर इंसाफ की मांग की, लेकिन इसके बाद भी उसे न्याय नहीं मिल सका। अधिकारियों ने फरियाद नहीं सुनी तो उसने प्रधानमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।

loksabha election banner

पीड़ित महिला ने बताया कि दो फरवरी को वह अपने बेटे के साथ घर में लेटी हुई थी। उसके पति कुंभ मेला प्रयागराज गए हुए थे। घर को सूना पाकर पड़ोस के रहने वाला युवक उसके घर में छत से नीचे उतर आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर उसे मारापीटा तथा दुष्कर्म किया। उसने यह बात फोन से अपने पति को बताई। कुंभ से लौटकर जब उसका पति घर आया तो वह कैसरगंज थाने पर पहुंची। लिखित तहरीर दी। जांच-पड़ताल करने के बहाने उसे लौटा दिया। दोबारा जब थाने पर गई तो उसे भगा दिया गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ¨सह ने बताया कि पीड़ित महिला जिस व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। उससे पहले से ही उसका जमीनी विवाद चल रहा है। तहरीर मिली है। जांच-पड़ताल की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.