रखा रोजा, घरों में पढ़ी तरावीह की नमाज
डीपीआरओ उमाकांत पांडेय बताते हैं कि साधना की पहल यकीन राहत के साथ संदेश देने वाला है।
बहराइच : रमजान का मुबारक महीना शुक्रवार की शाम चांद दिखने के साथ शुरू हो गया। दरगाह शरीफ के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद अर्सदुल कादरी ने ऐलान किया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चांद का दीदार कर शनिवार से रोजा रख रमजान माह की शुरुआत की। घरों में तरावीह की नमाज पढ़कर लॉकडाउन का पालन किया। रमजान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। अतिसंवेदनशील स्थानों पर पुलिस मुस्तैद रही।
रमजान माह में पूरे 30 दिनों तक रोजा रखकर मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की इबादत करते हैं। रहमतों व सब्र के इस माह का मुस्लिम 11 माह तक इंतजार करते हैं। देर शाम चांद दिखने के साथ खुशियां छा गई। शाही इमाम ने इसकी तस्दीक की। लोगों ने एकदूसरे को मुबारकबाद दी। लोगों ने शारीरिक दूरी का पालन कर दैनिक उपभोग की वस्तुओं की खरीदारी की। सुबह के वक्त घरों में नमाज अता कर रोजे की शुरुआत की। शाही इमाम ने लोगों से अपील की, मस्जिदों से दूर रहकर घरों में इबादत करें। प्रशासन की ओर जिन लोगों को अनुमति दी गई है, वही लोग मस्जिद जाएं। --------- सेवई व खजूर की दुकान पर सन्नाटा
प्रशासन की अनुमति के बाद कुछ जगहों पर सेवईं व खजूर की दुकानें खोली गईं, लेकिन अधिकांश पर सन्नाटा पसरा रहा। लॉकडाउन के चलते लोग खरीदारी को नहीं पहुंचे।