Move to Jagran APP

'पर्यावरण संरक्षण को पौधा लगाएं, जीवन बचाएं'

150 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अमरूद करौंदा सहजन नींबू के बांटे पौधे

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Jul 2022 10:18 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jul 2022 10:18 PM (IST)
'पर्यावरण संरक्षण को पौधा लगाएं, जीवन बचाएं'
'पर्यावरण संरक्षण को पौधा लगाएं, जीवन बचाएं'

बहराइच : गुरुवार को बच्चों ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। 150 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पौधे बांटे।

loksabha election banner

महसी : बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ सीमा इसराइल ने 150 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को पौधे वितरित किए। सुपरवाइजर अनीता वर्मा, सुनीता राठौर, अंजनी श्रीवास्तव, नीतू, पुष्पा रहे।

फखरपुर : हैबतपुर में भाजपा नेता गौरव वर्मा ने पौधारोपण किया। कहा कि पेड़-पौधे हर समाज के लिए महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। मंडल अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, अजय शुक्ल, राकेश वर्मा, अंचल शुक्ल, राहुल सिंह, राधारमण अवस्थी, सुशील अवस्थी रहे।

नवाबगंज : भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने रहीम नगर मनिहारान गांव में पौधारोपण किया। उर्रा : एसपीवीपी इंटर कालेज सेमरहना में एसडीएम मिहींपुरवा ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने पौधारोपण किया। प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार, शिक्षक उपेंद्र दीक्षित, धीरज कुमार, सुधीर कुमार सिंह, अवधेश कुमार रहे।

मुर्तिहा : सेमरी घटही में 400 सागौन के पौधे बांटे गए। प्रधान अनिल जायसवाल, सोनेलाल मिश्र, अश्विनी तिवारी रहे। बिछिया : प्राथमिक विद्यालय कारीकोट में वन क्षेत्राधिकारी तारा शंकर यादव ने बच्चों के साथ पौधे लगाए।

जरवल : फात्मा ग‌र्ल्स इंटर कालेज में प्रधानाचार्य तरन्नुम अकरम ने अंजू श्रीवास्तव, बबिता श्रीवास्तव, जेबा, शाहीन बेगम, अंशू, कुम्मो, लईक अहमद के साथ पौधा लगाया।

पौधारोपण कर भाजपा ने मनाया डा.श्यामा प्रसाद का जन्मदिन

बहराइच : भारतीय जनता पार्टी ने पौधारोपण कर डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन मनाया। जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, उमाशंकर तिवारी, सुवेद वर्मा, दीपक सत्या, जयप्रकाश शर्मा, सुषमा चौधरी, सुरेश गुप्त, जितेंद्र, नन्हेंलाल लोधी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुनील श्रीवास्तव, डिपल जैन, रामनिवास, हेमा निगम, संजय राव, हरेंद्र विक्रम सिंह, वीरचंद वर्मा, राजन सिंह, देवेंद्र मिश्र ने अलग-अलग गांवों में पौधारोपण किया। विपिन यज्ञसैनी, पंकज केवट, रमेश जायसवाल, केके मिश्र, मनोज मिर्ची, जावेद जाफरी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.