रियलिटी शो में जज की भूमिका में दिखेंगी पल्लवी
बचपन में रहा लोकगायन का शौक अब मिला मुकाम वी-कंपनी स्टूडियो में निर्णायक बनाई गईं हैं पल्लवी 15 बालिकाओं को सिखा रहीं गीत-संगीत

बहराइच : बचपन में लोकगायन का शौक अब मुकाम मिलने से शिखर पर है। कोरियोग्राफर गीता कपूर ने शहर की पल्लवी श्रीवास्तव को गीत की दुनिया में पहचान दिलाई तो अब वह एक और सीढ़ी चढ़कर वी-कंपनी स्टूडियो मुंबई के टीवी शो में इंडियाज सिगिग आइकान की निर्णायक बनाई गईं हैं।
स्कूली व पारिवारिक कार्यक्रमों में बचपन से गीत गाकर प्रशंसा लूटने वाली मुहल्ला बशीरगंज की पल्लवी यूपी एवं अवध महोत्सव में अपने गायन से गीत-संगीत प्रेमियों का दिल जीत चुकी हैं। कोरियोग्राफर गीता कपूर ने 2019 में आडिशन में शामिल होने का मौका दिया। सिग दिल से में चयन हुआ। अब उन्हें उनके साथ टीवी शो में इंडियाज सिगिग आइकान की निर्णायक के रूप में मौका मिला है। एक्टर रैपर कोरी भी इस शो का हिस्सा हैं।
पिछले 28 जून को फेमस रियलिटी शो की ओर से वी कंपनी स्टूडियो मुंबई में आयोजित शूटिग टीवी शो में जज के रूप में उनका चयन किया गया। इसका पोस्टर वी कंपनी पोस्ट स्टूडियो ने फाइनल कर भेजा। पोस्टर के मुंबई के वी कंपनी स्टूडियो में लगाया गया, जहां प्रतिभागियों की काफी भीड़ दिखी।
लखनऊ, अवध व उत्तर प्रदेश महोत्सव समेत अन्य अवसरों पर इन्हें आमंत्रित किया जाता रहा है। 27 फरवरी को दिल्ली में आयोजित फेमस टीवी शो टैलेंट प्लस में भाग लेने के बाद इंडिया टाप 200 में इनका चयन हुआ। भोपाल में इंडिया टाप 75 व सिगिग में इंडिया टाप 25 में सफलता हासिल की। वह अपनी सफलता का श्रेय पति संजय श्रीवास्तव के सहयोग को देती हैं। इस 15 बालिकाओं एवं किशोरियों को गीत-संगीत का प्रशिक्षण दे रही हैं। उनका कहना है कि बहराइच की बेटियों को राष्ट्रीय स्तर पर मुकाम दिलाना उनका लक्ष्य है।
Edited By Jagran