Move to Jagran APP

पुत्र की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने की हलछठ पूजा

पूजा कर अपने पुत्ररें के लिए मांगी दुआएं

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 09:56 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 09:56 PM (IST)
पुत्र की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने की हलछठ पूजा
पुत्र की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने की हलछठ पूजा

संसू, बहराइच : जिले भर में रविवार को हलछठ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर पुत्रों की दीर्घायु के लिए आराधना की।

loksabha election banner

पं.कृष्ण गोपाल पाठक बताते हैं कि भादों के कृष्णपक्ष की छठ को भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी के प्रकाट्योत्सव के रूप में हरलछठ का पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। विधि-विधान से हलछठ का पूजन करती हैं। इससे पुत्रों के दीर्घायु व संपन्नता की कामना की जाती है। इस व्रत में पेड़ों के फल, बिना बोए अनाज खाने का विधान है। जिले भर में महिलाओं ने व्रत रखकर हरछठ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.