वृद्ध ने घाघरा में लगाई छलांग, मौत
14 घंटे बाद गोताखोरों ने अधेड़ का शव नदी से बाहर निकाला
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 10:09 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 10:09 PM (IST)
जासं, बहराइच : खैरीघाट थाना क्षेत्र के एकघरा घाट पुल से शनिवार देर शाम अधेड़ ने घाघरा नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने तकरीबन 14 घंटे बाद गोताखोरों ने अधेड़ का शव नदी से बाहर निकाला।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा गांव के 60 वर्षीय सीताराम पुत्र नंदलाल देर शाम रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में घाघरा नदी पर बने पुल से उन्होंने नदी में छलांग लगा दी। जानकारी पर पहुंचे एसओ पंकज सिंह ने तत्काल स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतार कर रेस्क्यू चलाया गया। देर शाम अंधेरा होने पर गोताखोरों ने खोजबीन बंद कर दी। रविवार को उसका शव नदी से निकाला गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें