Move to Jagran APP

सेवा सप्ताह के रूप में भाजपा मनाएगी मोदी का जन्मदिन

बहराइच : गुरुवार को थोक कपड़ा कमेटी धर्मशाला में भाजपा व फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 11:52 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 11:52 PM (IST)
सेवा सप्ताह के रूप में भाजपा मनाएगी मोदी का जन्मदिन
सेवा सप्ताह के रूप में भाजपा मनाएगी मोदी का जन्मदिन

बहराइच : गुरुवार को थोक कपड़ा कमेटी धर्मशाला में भाजपा व फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल व संचालन जिला उपाध्यक्ष रणविजय ¨सह ने की। कार्यशाला के मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल रहीं।

loksabha election banner

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को गुलाब पुष्प भेंट किया। कहा कि गुलाब फूल के साथ कांटे भी हैं। इन्हीं कांटों के साथ चलकर मिशन 2019 को फतह कर पुन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान भी किया। जिलाध्यक्ष टेकड़ीवाल ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कहा कि प्रत्येक विधानसभा में 16 सितंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। बहराइच विधानसभा का कार्यक्रम थोक कपड़ा कमेटी में सायं सात बजे होगा। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इसको सेवा सप्ताह के रूप में 25 सितंबर तक मनाया जाएगा। पूरे जिले में स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों द्वारा आयुष्मान योजना के कार्ड बांटे जाएंगे। इसके लिए 15 सितंबर को सभी मंडलों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। अक्टूबर माह से पुन: ग्राम चौपाल शुरू किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाबचंद्र शुक्ला, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, श्रीनाथ शुक्ला, पुष्पा चौधरी, प्रभा सोनी, सीताराम पांडेय, नन्हें लाल लोधी, देवेंद्र मिश्रा, मंदीप ¨सह वालिया, सुबेद वर्मा, दीपक सत्या, रीना अग्रवाल, रमेश अमलानी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.