तेंदुए ने बछिया पर किया हमला
बहराइच) : जंगल से सटे गांवों में तेंदुए के हमले जारी हैं। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा वन रें
बहराइच) : जंगल से सटे गांवों में तेंदुए के हमले जारी हैं। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा वन रेंज के मधवापुर के भिउरावीर घाट गांव में गुरुवार की रात तेंदुआ गांव में घुस आया। घर के बाहर बंधी बछिया पर हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए झटके से उछली बछिया का रस्सी टूट गया, जिससे वह भाग कर घर में घुस गई। ग्रामीणों ने हांका लगाकर तेंदुए को किसी तरह भगाया।
मधवापुर के भिउरावीरघाट निवासी पृथ्वीनाथ के घर के बाहर बंधी बछिया पर रात 12 बजे तेंदुआ ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए उछली बछिया की खूंटे की रस्सी टूट गई और वह भागकर घर में जा घुसी। बछिया के चिल्लाने पर पृथ्वीनाथ व उनके परिवार के लोग जाग गए। तेंदुए को देख शोर मचाने लगे। गांव के लोग एकत्र हो गए। हांका लगाने लगे। भीड़ को देख तेंदुआ पास स्थित गन्ने के खेत में जा छिपा।