तेंदुए के हमलें में बाल-बाल बची महिला
बहराइच) : सोमवार को कर्तिनयाघाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र के सुजौली रेंज के बनकटी रमपुरवा गांव में में
बहराइच) : सोमवार को कर्तिनयाघाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र के सुजौली रेंज के बनकटी रमपुरवा गांव में मेंथा के खेत में निराई करने जा रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में महिला बाल-बाल बच गई। महिला की शोर पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हांका लगाना शुरू किया, लेकिन तेंदुआ रास्ते पर ही तकरीबन 10 मिनट तक बैठा रहा। ग्रामीणों की जब भीड़ बढ़ने लगी तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ।
बनकटी रमपुरवा गांव की रहने वाली लखिया देवी (38) पत्नी अजीत कुमार सुबह अपने मेंथा के खेत में निराई करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने एकाएक महिला पर हमला करने के लिए छलांग लगा दी। महिला ने सतर्कता दिखाते हुए पीछे हट कर अपने को बचा लिया। दहशतजदा महिला ने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने लाठी-डंडा पटक कर तेंदुए को भगाना चाहा, लेकिन वह लगभग दस मिनट तक बीच रास्ते पर ही डटा रहा। तेंदुए को देखने व भगाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। बढ़ती भीड़ को देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ।