तेंदुए ने गाय को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के आंबा गांव में तेंदुए ने गाय को निवाला बना लिया देर शाम गेरुआ नदी के किनारे घास चर रही गाय
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 10:14 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 10:14 PM (IST)
बहराइच : कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के आंबा गांव में तेंदुए ने गाय को निवाला बना लिया। देर शाम गेरुआ नदी के किनारे घास चर रही गाय पर तेंदुए ने हमला कर निवाला बना लिया। मवेशियों में भगदड़ को देखकर आसापास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और हांका लगाया तो तेंदुआ जंगल में भाग गया। गाय गांव के मुरारी की थी। जमील अहमद, शीबू, इकरार खान, दुलारे ने बताया कि आए दिन हो रही तेंदुए के हमले की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। तेंदुआ झाड़ियों में छिप जाता है। सूचना वन कर्मियों को दी गई, लेकिन कोई भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें