Move to Jagran APP

तेंदुए को खोजने निकली चंपाकली व जयमाला

गुरुवार को वन विभाग की पालतू हथिनी चंपाकली व जयमाला उसकी खोज में जंगल की कांबिग करती रही।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Jun 2020 11:26 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jun 2020 11:26 PM (IST)
तेंदुए को खोजने निकली चंपाकली व जयमाला
तेंदुए को खोजने निकली चंपाकली व जयमाला

बिछिया: कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगलवर्ती गांव में लगातार हो रहे तेंदुए के हमले से ग्रामीण दहशतजदा हैं। गुरुवार को वन विभाग की पालतू हथिनी चंपाकली व जयमाला उसकी खोज में जंगल की कांबिग करती रही।

loksabha election banner

कतर्निया जंगल के सुजौली थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरवा, गौड़ियाना, भैंसाही, बनकटी, रमपुरवा, मटेही में अक्सर तेंदुए की आमद देखी जाती है। बीते दिनों तेंदुए के हमले में अयोध्यापुरवा निवासी महिला व गौड़ियाना निवासी गोवर्धन घायल हो गए थे। गांव के आसपास तेंदुए की गुर्राहट सुनाई पड़ती है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी थी। डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि गांव के आसपास विभाग की पालतू हथिनी को कांबिग के लिए लगाया गया है। वन कर्मियों को भी तैनात किया गया है, जिससे तेंदुए की आमद पता चल सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.