पिजड़े में कैद हुआ तेंदुआ, जंगल में छोड़ा
पिजड़े में कैद हुआ तेंदुआ जंगल में छोड़ा
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 10:42 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 06:03 AM (IST)
बहराइच : कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के धर्मापुर रेंज स्थित हरखापुर गांव में घुसे तेंदुए को रेस्क्यू कर आठ घंटे बाद वन विभाग की टीम ने पिजड़े में कैद किया। शनिवार को तेंदुए ने रेंजर समेत 10 लोगों को घायल किया था।
डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि जंगल से भटक कर तेंदुआ हरखापुर गांव में पहुंच गया था। इस दौरान तेंदुए ने गांव के भगीरथ, डब्बू, पवन, पंकज, लक्ष्मी, दीपक व रेंजर अभय प्रताप समेत 10 लोगों को घायल किया था। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन कर्मियों की टीम मुस्तैद हुई तो तेंदुए एक घर में घुस गया था। तकरीबन आठ घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तेंदुए को कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में छोड़ दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें