Move to Jagran APP

शिकार पर निकली मादा तेंदुआ पिजड़े में हुई कैद

युवक पर हमले के बाद वन विभाग ने लगाया था पिजड़ा

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 11:02 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 11:02 PM (IST)
शिकार पर निकली मादा तेंदुआ पिजड़े में हुई कैद
शिकार पर निकली मादा तेंदुआ पिजड़े में हुई कैद

बहराइच : कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे सेमरी मलमला के गोलहना गांव में तेंदुए की आमद को लेकर पिजड़ा लगाया गया था। शनिवार को शिकार पर निकली मादा तेंदुआ पिजड़े में कैद कर ली गई। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद तेंदुआ को कतर्निया के कोर जंगल में छोड़ दिया गया।

prime article banner

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सेमरी मलमला के गोलहना में गुरुवार को तेंदुए ने दादी की गोद में बैठी बालिका को निवाला बना लिया था। सुबह विजय बहादुर के घर के पास मादा तेंदुआ टहल रही थी। तेंदुए ने थनइया के रामाशीष पर हमला कर घायल कर दिया था। इससे ग्रामीण दहशतजदा रहे। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिजड़ा लगाया था। बकरी के शिकार में शुक्रवार रात पहुंची मादा तेंदुआ पिजड़े में कैद हो गई। इसके बाद उसे कब्जे में ले लिया गया। चिकित्सकों की टीम ने तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वस्थ होने पर उसे कतर्निया के बीच छोड़ दिया गया। प्रभारी डीएफओ यशवंत ने बताया कि चार दिनों में दो मादा तेंदुआ पकड़ी गई हैं। ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। वन विभाग की टीम भी निगरानी कर रही है। थाने से आश्वासन पाकर लौटे फरियादी

संसू, बहराइच : संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस बार भी 90 फीसद से अधिक लोग आश्वासन पाकर वापस लौट गए। अधिकांश मामले मारपीट, जमीन कब्जाने से जुड़े रहे।

संपूर्ण समाधान दिवस पर लंबित मामले लेकर फरियादी सुबह से ही फरियाद लेकर थानों में पहुंचने लगे। अधिकारियों को फरियाद की चिट्ठी पकड़ाई, लेकिन मौके पर निस्तारण के बजाय उन्हें जल्द समस्या निस्तारित करने का हवाला देकर लौटा दिया गया। फखरपुर थाने में एसओ श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने फरियाद सुनी। मौके पर दो लोगों को सुलह-समझौता कराकर मामला निपटाया गया। अन्य थानों में भी फरियाद लेकर पहुंच 10 फीसद लोगों को ही मौके पर न्याय मिल सका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.