तेंदुए ने बकरे को बनाया निवाला
शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए हांका लगाने पर तेंदुआ भाग गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Jun 2020 11:23 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 06:06 AM (IST)
संसू, बिछिया(बहराइच) : कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार के सुजौली रेंज के पुल वनकटी गांव में तेंदुए ने बकरे को निवाला बना लिया। मवेशी के चिल्लाने पर गृहस्वामी उठे तो देखा तेंदुआ बकरे को दबोचकर बैठा था।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत सुजौली रेंज में पिछले कई दिनों से तेंदुए का आतंक बरकरार है। सोमवार रात तेंदुए ने ग्राम पंचायत रमपुरवा के पुल बनकटी निवासी लवकुश पुत्र कुंवारे के घर के बाहर बंधे बकरे पर हमला कर दिया। बकरे के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवारजन घर से बाहर निकले तो तेंदुए को देखकर सभी सहम गए। शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण भी आ गए। ग्रामीणों को हांका लगाने के बाद तेंदुआ जंगल में भाग गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों को दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें