हाथों में तिरंगा लेकर मजदूरों की बेटियों ने भरा जोश
हाथों में तिरंगा लेकर मजदूरों की बेटियों ने भरा जोश
हाथों में तिरंगा लेकर मजदूरों की बेटियों ने भरा जोश
बहराइच : श्रम विभाग ने सद्भावना संस्था के सहयोग से जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विहान आवासीय बालिका विद्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अध्ययनरत श्रमिकों के बच्चों ने देश भक्ति आधारित संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने शिक्षा के महत्व को समझाया और अभिवाभकों को तिरंगा देकर अपने-अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। उपश्रमायुक्त अनुभव वर्मा ने बताया कि श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालय गोंडा में निर्माणाधीन है।
सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी ने श्रमिक के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी। सद्भावना संस्था के अध्यक्ष योगेंद्रमणि त्रिपाठी ने निर्माण श्रमिकों के लिए आयोजित किए जाने वाले चौपाल और अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी रिजवान खान, विंध्याचल शुक्ल, सदभावना संस्था के अनिल लोधी, वार्डन प्रिया, अध्यापिका अंजली सिंह, श्रद्धा रैकवार, नेहा अस्थाना, भू-रत्न श्रीवास्तव, चंद्रेश यादव, अनुराग सक्सेना, तबरेज और अजय सिंह मौजूद रहे।
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा से गूंजा टेंड़वा सिस्टीपुर गांव
संसू, खैराबाजार(बहराइच): शुक्रवार को राजकीय हाईस्कूल टेंडवा सिस्टीपुर ने तिरंगा यात्रा निकाली। प्रधानाध्यापक बच्छराज की अगुवाई में विद्यार्थियों ने तिरंगे के साथ रैली निकाली और देशभक्ति के नारे लगाए। शिक्षक शिवकुमार, प्रमोद कुमार, वीरेंद्र तिवारी, नीरज चौधरी उपस्थित रहे।