किसानों की पंचायत में गूंजा गन्ना मूल्य का मुद्दा
जासं, बहराइच : गुरुवार को कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर
जासं, बहराइच : गुरुवार को कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले किसानों ने पंचायत की। इस दौरान गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा गरम रहा। पंचायत के बाद किसानों ने प्रदर्शन भी किया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
यूनियन के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर किसानों की समस्याओं को लेकर पंचायत की गई। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर समस्या के निराकरण की मांग की गई। उन्होंने कहा कि किसानों की बड़ी दुर्दशा है। फसलों की लागत का मूल्य भी नहीं निकल पाता है। इससे किसान प्रतिवर्ष घाटे की खेती करके कर्ज के बोझ से दब जाते हैं। किसानों के कर्ज माफ की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि 1967 को आधार वर्ष मानकर किसानों की लागत को देखते हुए उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसानों की लागत के हिसाब से गन्ने का रेट कम से कम 1500 रुपये प्रति ¨क्वटल होना चाहिए। अन्य प्रदेशों की तुलना में धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति ¨क्वटल किया जाए।