Move to Jagran APP

प्रदेश में कायम है जंगलराज : गोप

कैसरगंज (बहराइच) : बुधवार को सपा का प्रतिनिधि मंडल कैसरगंज थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का शिक

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 12:09 AM (IST)Updated: Thu, 30 Aug 2018 12:09 AM (IST)
प्रदेश में कायम है जंगलराज : गोप
प्रदेश में कायम है जंगलराज : गोप

कैसरगंज (बहराइच) : बुधवार को सपा का प्रतिनिधि मंडल कैसरगंज थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का शिकार हुई कस्तूरबा की छात्रा के गांव पहुंचा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित छात्रा के परिवारीजनों से घटना की जानकारी ली।

loksabha election banner

प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मंत्री अर¨वद ¨सह गोप, विनोद कुमार ¨सह उर्फ पंडित ¨सह, यासर शाह, एमएलसी राजपाल कश्यप, हाजी इमलाक खां, पूर्व विधायक रामतेज यादव व सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव शामिल रहे। पीड़ित के घर पहुंचे सपा नेताओं ने परिवारीजनों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। हरसंभव मदद करने की भी बात कही। जिलाध्यक्ष ने बताया कि घटना की पूरी जांच रिपोर्ट सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी जाएगी। गांव से वापसी के बाद कैसरगंज कस्बे में सपा नेता अजय ¨सह के आवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि वर्तमान सरकार में प्रदेश में जंगलराज कायम है। कानून व्यवस्था से लोगों का भरोसा उठ चुका है। महिलाओं में असुरक्षा व भय का माहौल व्याप्त है। पूरे प्रदेश में रोजाना चोरी, डकैती, दुष्कर्म जैसी घटनाओं की बाढ़ आ गई है। केंद्र सरकार ने चार साल के अपने कार्यकाल में कोई ऐसा काम नहीं किया, जिससे गरीब जनता को कोई लाभ हो सके। उल्टे नोटबंदी जैसे निरंकुश फैसले से पूरे देश को लाइन में लगाकर अराजकता का माहौल बना दिया। काला धन वापस लाने की बात करने वाले लोग पूंजीपतियों के माध्यम से देश का पैसा विदेश भेज रहे हैं। बहराइच में कस्तूरबा की छात्रा के साथ हुई इस घटना पर दु:ख प्रकट करते हुए गोप ने कहा कि पीड़िता के इलाज व उच्च स्तर तक की शिक्षा का पूरा खर्च समाजवादी पार्टी उठाएगी। गोप ने कहा कि हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल वर्तमान सरकार से प्रदेश की जनता त्रस्त है। इसका परिणाम लोकसभा चुनाव में दिखाई देगा। इस मौके पर प्रदीप यादव, सय्यूब, अजय ¨सह, एकलाक, हंसराम, अवनीश, फरीद, लाल विक्रम, संदीप, विवेक व अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.