नहीं माने होमगार्ड, बहराइच के डीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग
सभी होमगार्ड अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे रद करने के साथ ही डीएम अभय कुमार पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें बर्खास्त करने की मांग पर अड़े हैं।
बहराइच (जेएनएन)। बहराइच में जिलाधिकारी के बंगले से चंदन के पेड़ चोरी होने के मामले में डीएम अभय कुमार के होमगार्ड के जवानों की पिटाई करने का मामला तूल पकड़ रहा है। बहराइच में देवीपाटन मंडल से बड़ी संख्या में होमगार्ड के जवान धरना पर बैठे हैं।
यह सब जिलाधिकारी अभय कुमार के खिलाफ कड़ी कारवाई करने के साथ ही चंदन का पेड़ चोरी होने के मामले में सभी होमगार्ड के खिलाफ दर्ज मामला वापस लेने की मांग पर अड़े हैं। धरना पर बैठे होमगार्ड के जवानों से वार्ता करने के लिए देवीपाटन मंडल के कमिश्नर सुधीर दीक्षित व डीआईजी अनिल कुमार भी बहराइच पहुंचे।
यह भी पढ़ें- बहराइच के डीएम ने उठा ली लाठी, होमगार्ड जवानों को धुना
इसके साथ वार्ता करने के लिए एएसपी दिनेश त्रिपाठी पांच जवानों को लेकर गए थे। यह सभी होमगार्ड अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे रद करने के साथ ही डीएम अभय कुमार पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें बर्खास्त करने की मांग पर अड़े हैं। अधिकारियों ने सभी होमगार्ड जवानों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन यह लोग नहीं माने। यह होमगार्ड डीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। आज भी देवीपाटन मंडल के होमगार्ड का धरना दिन भर चलता रहा।
यह भी पढ़ें- बहराइच डीएम ने प्लाटून कमांडर सहित पांच होमगार्ड जवानों को लाठियों से पीटा