Move to Jagran APP

गुरुपूर्णिमा पर मठ-मंदिरों में गुरु को नमन

बहराइच गुरुपूर्णिमा पर शहर में भव्य आयोजन किए गए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गुरुदक्षिणा क

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jul 2022 10:22 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jul 2022 10:22 PM (IST)
गुरुपूर्णिमा पर मठ-मंदिरों में गुरु को नमन
गुरुपूर्णिमा पर मठ-मंदिरों में गुरु को नमन

बहराइच : गुरुपूर्णिमा पर शहर में भव्य आयोजन किए गए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गुरुदक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया। मंदिरों में गुरुओं के सम्मान के अलावा पूजा पाठ और अन्य प्रकार के धार्मिक आयोजन किए। इसमें सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर गुरु के प्रति आदर व्यक्त किया।

loksabha election banner

द्वापर कालीन श्रीसिद्धनाथ मंदिर में महामंडलेश्वर रवि गिरी महाराज के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भगवान शिव का भक्तिभाव से पूजन-अर्चन किया। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अध्यक्ष प्रेम गिरि का आशीर्वाद श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया। यहां हृदयेश गिरि, उमाकांत गिरि, किशोर गिरि, राधारमण यज्ञसैनी, अशोक जायसवाल, रामकिशोर गुप्त, मनोज गुप्त आदि ने व्यवस्था संभाली। सत्संग के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को भगवान शिव की भव्य आरती की गई।

मौनी बाबा आश्रम में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया। लोगों ने ढोल और मंजीरे के साथ सुंदरकांड का पाठ किया। यहां भंडारे का आयोजन किया। यहां महंत से लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर भंडारे का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने बुधवार को गुल्लावीर में गुरुदक्षिणा का कार्यक्रम आयोजित किया। यहां संघ और अन्य हिदूवादी संगठनों के लोगों ने पहुंचकर भगवाध्वज को प्रणाम किया। इसके बाद श्रद्धा से गुरुदक्षिणा अर्पित की।

गुरुदक्षिणा के बाद यहां बौद्धिक कार्यक्रम हुआ। समापन संघ की प्रार्थना से हुआ। कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए। गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रद्धा भाव से मनाया गया।

हुजूरपुर संसू के मुताबिक बसंतपुरडीहा में सत्येंद्र सिंह के आवास पर गायत्री परिवार ने गुरुपूर्णिमा का आयोजन किया। इस मौके पर अवधेश सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

सरस्वती विद्यामंदिरों में गुरुपूजन

सरस्वती विद्यामंदिर और अन्य स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां बच्चों ने गुरुओं के सम्मान में कविता पाठ किया और भजन प्रस्तुत किया। गुरुओं को उपहार देकर सफलता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

--------------

भारतीय सभ्यता में गुरु का सर्वोच्च स्थान : राजदेव

टिकोरा मोड़ : गुरुकुल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्व हिदू परिषद अवध के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष राजदेव सिंह ने दीप प्रज्वलन एवं श्री श्री 1008 आत्मानंद सरस्वतीजी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की। उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता में गुरु का विशेष स्थान है। गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुओं और बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.