तेंदुए के हमले में युवक घायल
वन कर्मियों ने जनार्दन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 09:49 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 09:49 PM (IST)
संसू, मुर्तिहा(बहराइच) : कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा वन क्षेत्र के ग्राम मुहान सेमरीघटही निवासी जनार्दन सुबह शौच के लिए गांव से बाहर गए थे। घर वापस लौटते समय अमृतपुर शिवरहा हार पुल के पास जंगल से निकले तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के साथ सेमरी घटही चौकी के कर्मचारियों के हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल में चला गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें