Move to Jagran APP

असत्य पर सत्य की जीत संग जला रावण का अहंकार

श्रीराम ने चलाया अग्निबाण जय श्रीराम जयकारे से गूंजा रामलीला मैदान धूमधाम से मना विजयदशमी का पर्व

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 11:18 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 11:18 PM (IST)
असत्य पर सत्य की जीत संग जला रावण का अहंकार
असत्य पर सत्य की जीत संग जला रावण का अहंकार

बहराइच: विजयदशमी पर्व शुक्रवार को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए जिले में धूमधाम से मनाया गया। झिगहाघाट स्थित रामलीला मैदान में राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अग्निबाण चलाते ही लगभग 21 फिट का रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। एक बार फिर असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ अनाचार पर सदाचार की विजय हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दशहरे की धूम रही।

loksabha election banner

दशहरा के दिन रामलीला में राम और लक्ष्मण मैदान पहुंचे। इससे पूर्व प्रकांड विद्वान रावण ने राम से युद्ध में विजय प्राप्ति के लिए शिव की आराधना कर विजय का आशीष मांगा। राम-रावण युद्ध से पूर्व हुई लीला में कुंभकर्ण और मेघनाथ भी मारे गए। राम और रावण का युद्ध हुआ। युद्ध के बाद राम के एक साथ 21 बाण छोड़े जाने पर रावण के नाभि का अमृत सूख जाता है। उसके दसों सिर और दसों भुजाएं कट गई। इसी के साथ रावण का अंत हो गया। रावण का पुतला जलते ही पूरा रामलीला मैदान भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा। श्रीराम के अग्निबाण चलाते ही रावण का पुतला धू-धूकर जल उठा। आकर्षक आतिशबाजी की गई जो आकर्षण का केंद्र रही।

वहीं, लखीमपुर से आई टीम ने रामलीला का भावपूर्ण मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। लखीमपुर के कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सांसद अक्षयवर लाल गोंड, विधायक अनुपमा जायसवाल, सुरेश्वर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष पद्मसेन चौधरी, जिला प्रचारक राहुल ने लोगों से अपने अंदर मौजूद अहंकार जैसी बुराई को छोड़ने का आह्वान किया।

संचालन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने किया। श्रीनाथ शुक्ला, राधारमण यज्ञसैनी, जय जय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सचिन श्रीवास्तव, सुदामा मिश्र, राघवेंद्र प्रताप सिंह, कमल शेखर गुप्त, हरिश्चंद्र गुप्त, राकेशचंद्र श्रीवास्तव, विनय जैन, प्रशांत मिश्र, रणविजय सिंह, नन्हें लाल लोधी, आत्माराम यादव मौजूद रहे।

महसी: रमपुरवा, एरिया, मैलासरैया, सिपहियाप्यूली में रावण के पुतले का दहन कर लोक कल्याण की कामना की गई। शाम होते ही दशानन के पुतले को दहन किया गया। मेला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजने लगा। प्रदीप मिश्र, भाष्कर तिवारी, साकेत तिवारी, दीपक अवस्थी, सुरेश अवस्थी मौजूद रहे।

फखरपुर: रामलीला मैदान फखरपुर में असत्य पर सत्य की जीत व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया। रावण के पुतले का दहन हुआ। मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री मुकुट विहारी वर्मा, श्यामजी त्रिपाठी, सुभाष दीक्षित, प्रदीप पांडेय, कमेटी अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ल, कामता प्रसाद शुक्ल, श्यामता प्रसाद शुक्ल मौजूद रहे।

रिसिया: रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया गया। प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पुलिस टीम लगातार मेला क्षेत्रों का भ्रमण करती रही। रामलीला समिति अध्यक्ष मदन गोपाल यज्ञसैनी, कृष्ण कुमार अग्रहरि, सुधीर गुप्त रहे।

खैराबाजार: मैलासरैया में विजयदशमी पर्व पर श्रीराम ने रावण पुतले का दहन किया।

रिसियामोड़: रामगांव रामलीला मैदान में पुतला दहन कर विजयदशमी का पर्व मनाया गया। कमेटी अध्यक्ष पंकज कुमार आर्य ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय परिसर में रामलीला का मंचन किया गया।

नवाबगंज: मंगली नाथ रामलीला मैदान में रावण के पुतले का दहन किया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने दशानन का वध किया तो लोग खुशी से झूम उठे। विजय कुमार सिंह, मुंशीलाल वर्मा रहे।

बौंडी: कस्बे में चल रही रामलीला में रावण-सीता संवाद, रावण-अंगद संवाद, विभीषण शरणागत, सेतुबंधरा मेश्वरम स्थापना, मेघनाद वध, कुंभकर्ण वध व रावण वध का मंचन हुआ। रामरथ पर बैठ श्रीराम ने रावण के 45 फीट पुतले का दहन किया। साकेत तिवारी, प्रदीप मिश्र, अशोक तिवारी रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.