घर में पधारो गजानन जी..
बहराइच : गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा माहौल गूंज रहा है। शहर से लेकर गांव त
बहराइच : गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा माहौल गूंज रहा है। शहर से लेकर गांव तक गणपति के पूजन-अर्चन के लिए पूजा पंडालों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। सुबह व शाम गणेश आरती में लोग शामिल हो रहे हैं। जयकारों से पंडाल गूंज रहा है। पूजन-अर्चन के साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भक्त भगवान श्रीगणेश के दर्शन, पूजन के साथ आरती कर सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
शहर के बशीरगंज मुहल्ले में स्थापित किए गए बहराइच के राजा के दरबार में श्रीगणेश की प्रतिमा के आंखों में बंधी पट्टी को भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने खोलकर पूजन-अर्चन की शुरुआत की। इस मौके पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री के पुत्र शिवम जायसवाल, जयप्रकाश शर्मा, अध्यक्ष मनीष रस्तोगी, सचिन श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, विनय रस्तोगी, विपिन ड्रोलिया, गौरव अग्रवाल, श्याम शुक्ला, दिलीप बाजपेयी, विनोद श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
ब्राह्मणीपुरा मुहल्ले में श्री गणेश पूजा महोत्सव समिति की ओर से किए जा रहे पूजन में मुंबई से लाई गई गणेश भगवान की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पूजन-अर्चन के लिए काशी से विद्वान बुलाए गए है। पूजा पंडाल में गणपति बप्पा के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। समिति के अध्यक्ष राधारमन यज्ञसैनी, अंशुमान यज्ञसैनी समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। ग्रामीण अंचलों के ¨महीपुरवा, मटेरा, नानपारा, रिसिया, पयागपुर, जरवलरोड, जरवल, बौंडी, कैसरगंज, रुपईडीहा में गणेश उत्सव की धूम मची है। चारों ओर घर में पधारो गजानन जी.. जैसे गीतों के साथ माहौल भक्तिमय हो रहा है।