तेंदुए की सूचना पर हलकान रही पुलिस व वन टीम
बहराइच) : शुक्रवार की देर शाम रामगांव थाना क्षेत्र के मुद्धापुर गांव में तेंदुए की सूचना पर वन व पुल
बहराइच) : शुक्रवार की देर शाम रामगांव थाना क्षेत्र के मुद्धापुर गांव में तेंदुए की सूचना पर वन व पुलिस विभाग की टीम गांव पहुंची। ग्रामीणों से जानकारी हासिल की। तेंदुआ देखे जाने के कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी। काफी देर तक पुलिस व वनकर्मी हलकान रहे। जानकारी के मुताबिक देर शाम किसी ने पुलिस व वन विभाग को फोन कर मुद्धापुर गांव स्थित आबादी के निकट तेंदुए के देखे जाने की बात कही। सूचना पाकर एसओ ब्रम्हानंद ¨सह, वन दारोगा दीपक ¨सह पुलिस व वन कर्मियों के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीणों से जानकारी हासिल की। तेंदुए के देखे जाने के बारे में कोई सही जानकारी नहीं मिल सकी। वन दरोगा दीपक ¨सह ने बताया जानकारी ली गई है। तेंदुए के पगचिन्ह नहीं मिले हैं। बावजूद इसके ग्रामीणों को एहतियात बरतने की अपील की गई है। गांव पर नजर रखी जा रही है।