युवाओं में जगाई रोजगार की ललक, दी सहायता
स्नद्यश्रश्रस्त्र ड्डद्घद्घद्गष्ह्लद्गस्त्र स्नद्यश्रश्रस्त्र ड्डद्घद्घद्गष्ह्लद्गस्त्र स्नद्यश्रश्रस्त्र ड्डद्घद्घद्गष्ह्लद्गस्त्र स्नद्यश्रश्रस्त्र ड्डद्घद्घद्गष्ह्लद्गस्त्र स्नद्यश्रश्रस्त्र ड्डद्घद्घद्गष्ह्लद्गस्त्र स्नद्यश्रश्रस्त्र ड्डद्घद्घद्गष्ह्लद्गस्त्र स्नद्यश्रश्रस्त्र ड्डद्घद्घद्गष्ह्लद्गस्त्र
बहराइच : महसी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में भारतीय ग्रामोत्थान सेवा विकास संस्थान ने सात माह कार्यक्रम संचालित कर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में बच्चों व युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। युवाओं के अंदर रोजगार पाने की ललक पैदा की गई।
प्रबंधक संजय अवस्थी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित जरमापुर, पिपरा, टिकुरी, नई बस्ती, धोबिनपुरवा व गंगापुरवा में कार्यक्रम संचालित कर जागरूकता अभियान चलाया गया। 30 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें नि:शुल्क सिलाई मशीनें बांटी गई। 10 महिलाओं को बकरी पालन का प्रशिक्षण देकर उन्हें चार-चार बकरियां दी गई। बाढ़ प्रभावित इलाकों में जल निगम से जांच कराकर 10 हैंडपंपों का मरम्मत कराया गया। कायमपुर प्राइमरी स्कूल में एक इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाया गया। दस महिलाओं को दूध के व्यवसाय से जोड़ा गया। 50 जरूरतमंद लोगो को कंबल बांटे गए। इस कार्य में सुरेश मिश्रा, दुर्गेश दीक्षित, इलियास अंसारी का पूरा सहयोग रहा।