उफनाई घाघरा, महसी के 30 गांव बाढ़ से जलमग्न
20 बीघे जमीन नदी में समाहित हो गई
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 10:55 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 10:55 PM (IST)
संसू, महसी/बौंडी(बहराइच): घाघरा के उफान से महसी के तटवर्ती गांव बाढ़ की त्रासदी से उबर नहीं पा रहे हैं। एक बार फिर पहाड़ों पर हुई जमकर बारिश से 30 गांव जलमग्न हो गए। रातोंरात अचानक आए पानी के तेज बहाव में प्रभावितों के सामान भी बह गए। मझारा तौंकली के ग्यारहसौ रेती में 20 बीघे जमीन नदी में समाहित हो गई। प्रभावित छतों पर खुद व परिवार को समेट कर जीवन गुजारने को विवश हैं। प्रभावितों की त्वरित मदद के मामले में जिम्मेदारों के कदम ठिठके हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें