पूर्व राष्ट्रपति को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रदेश सचिव भगतराम मिश्र ने उन्हें राजनीति का संत बताते हुए श्रद्धांजलि दी।
संसू, बहराइच : पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन की सूचना से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। समाजसेवियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके जीवन पर प्रकाश डाला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह व पूर्व प्रदेश सचिव भगतराम मिश्र ने उन्हें राजनीति का संत बताते हुए श्रद्धांजलि दी।
बहराइच विकास मंच ने शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी। मंच के संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि वे बेदाग छवि के नेता रहे। मंच अध्यक्ष हर्षित त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने राजनीति को नया आयाम दिया। सेनानी उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री रमेश मिश्र ने कहा कि उनका राजनीतिक सफर बेहद सफल व विवादों से दूर रहा। इस मौके पर दिनेश त्रिपाठी, राकेश सिंह, राजन यादव, मांशु दीक्षित मौजूद रहे।
महसी : सपा के जिला उपाध्यक्ष देवेशचंद्र मिश्र, पुंडरीक पांडेय, रामकुमार अवस्थी, जाफर अली ने पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी। जैता में भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह गुड्डू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह, डीपी अवस्थी, संतराम पांडेय, सूरज जायसवाल ने पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी। कहा कि वे एक अच्छे राजनेता थे।
बौंडी : बौंडी में श्यामजी तिवारी, दिनेश तिवारी, अशोक तिवारी, सौरभ पांडेय, पशुपतिनाथ त्रिपाठी ने कैंडल जलाकर पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी।