इंफेक्शन के शिकार हुए चुनाव ड्यूटी में आए 50 जवान
श्वद्यद्गष्ह्लद्बश्रठ्ठ 2019श्वद्यद्गष्ह्लद्बश्रठ्ठ 2019श्वद्यद्गष्ह्लद्बश्रठ्ठ 2019श्वद्यद्गष्ह्लद्बश्रठ्ठ 2019श्वद्यद्गष्ह्लद्बश्रठ्ठ 2019श्वद्यद्गष्ह्लद्बश्रठ्ठ 2019अ
बहराइच : लोकसभा चुनाव में ड्यूटी पर आए 50 से अधिक पुलिस जवान इंफेक्शन का शिकार हो गए। सुबह उठने पर चेहरे पर सूजन व चकत्ते देखकर हड़कंप मच गई। जवानों को नजदीकी सीएचसी ले जाया गया। इनमें 12 से अधिक जवानों को जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। इलाज के बाद उन्हें ड्यूटी पर भेज दिया गया।
छह मई को होने वाले मतदान के लिए मुरादाबाद के पुलिस जवानों की ड्यूटी महसी विधान सभा में लगाई गई है। गुरुवार को जवान गड़वा नौतला स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में ठहरे हुए थे। जवान दिवाकर, गौरव, शराफत ने बताया कि रात में भोजन के बाद सभी सो गए। सुबह सोकर उठे तो सभी के चेहरे पर सूजन था और बड़े-बड़े चकत्ते दिखे। 50 से अधिक जवानों के संक्रमित होने पर उन्हें सीएचसी महसी ले जाया गया। 12 से अधिक जवानों को राहत न मिलने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। इनमें महेश पाल, कृपाल, राजेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार व अन्य जवानों का चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश जिदल ने परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जहरीले कीड़े से जवानों के चेहरे पर सूजन व चकत्ते पड़े हैं। सभी जवानों को दवाएं दी गई हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप