लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस
बहराइच : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की बैठक शहर के केडी पैलेस सभागार में हुई। इसमें संगठन को मजबूत
बहराइच : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की बैठक शहर के केडी पैलेस सभागार में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने व विस्तार करने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मयंक तिवारी ने की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। गांव-शहर के सभी छात्र-छात्राओं से संपर्क स्थापित कर उन्हें संगठन से जोड़ने का प्रयास करें। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर ¨सह आजाद ने कहा कि छात्रों का यह संगठन कांग्रेस पार्टी की पौध है। इसे जिला, ब्लॉक व बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है। इस मौके पर प्रशांत तिवारी, रवि श्रीवास्तव, जेपी मिश्रा, अमर नाथ शुक्ल, करमवीर ¨सह, राम नरायन मिश्र, मुहम्मद शहनवाज, मुकुंद जी शुक्ल शेरा, गीता ¨सह, गीता श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।