पुनरीक्षण कार्य से संबद्ध अधिकारियों के तबादले पर रोक
5 जनवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 10:19 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 10:19 PM (IST)
संसू, बहराइच : विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य से संबद्ध अधिकारियों के स्थानांतरण पर भारत निर्वाचन आयोग ने रोक लगा दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी शंभुकुमार ने बताया कि प्रस्तावित विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित कार्य का एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर से शुरू होगा। बताया कि 15 जनवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें