सूप बजाकर महिलाओं ने मांगी खुशहाली
बहराइच : जिले में देवोत्थानी एकादशी धूमधाम से मनाई गई। भगवान विष्णु व तुलसी की पूजा कर असुर
बहराइच : जिले में देवोत्थानी एकादशी धूमधाम से मनाई गई। भगवान विष्णु व तुलसी की पूजा कर असुरों के विनाश व घर में सुख समृद्धि की कामना की गई। भोर होते ही महिलाओं ने घरों में सूप बजाकर ईश्वर को आमंत्रण दिया और दरिद्रता को भगाया।
माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने बाद निद्रा से जागते हैं। इस दिन शालिग्राम के साथ तुलसी का विवाह भी कराया जाता है। भक्त व्रत रहकर पूजन करते हैं। महिलाओं ने सूप बजाकर दरिद्रता को भगाकर घर में खुशहाली की कामना की। रिसिया, मटेरा, मिहीपुरवा, चित्तौरा, पयागपुर, विशेश्वरगंज, नानपारा, फखरपुर, महसी, नवाबगंज, रुपईडीहा, बाबागंज समेत अन्य स्थानों पर भी यह त्योहार मनाया गया। गजाधरपुर : क्षेत्र के कई गांवों देवोत्थानी एकादशी मनाई गई। पूजन सामग्री गन्ना, ¨सघाड़ा, लाई, चूरा, भुरकी की खरीदारी की गई। महिलाओं ने सुबह उठकर सूप बजाया। घर में दुख दूर कर भगवान से धन-वैभव मांगा।