Move to Jagran APP

गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनी पं.दीनदयाल की जयंती

ब्लाक मुख्यालयों पर आयोजित हुआ किसान मेला जनप्रतिनिधियों ने लोगों को दी योजनाओं की जानकारी

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 10:09 PM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 10:09 PM (IST)
गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनी पं.दीनदयाल की जयंती
गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनी पं.दीनदयाल की जयंती

बहराइच : पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को जिले के 14 ब्लाक मुख्यालयों पर गरीब कल्याण दिवस के तहत किसान कल्याण मेले का आयोजन हुआ। इसमें किसानों को विभिन्न जानकारियां दी गई। जनप्रतिनिधियों ने यहां पहुंचकर लोगों को सरकार की नीतियों से रूबरू कराया। अधिकारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को देने के निर्देश दिए।

loksabha election banner

महसी : तेजवापुर व महसी ब्लाक परिसर में मुख्य अतिथि विधायक सुरेश्वर सिंह ने दीप प्रज्वलित, मां सरस्वती व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर मेले का शुभारंभ किया। इसमें विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का विधायक ने अवलोकन किया। विधायक ने 10 लाभार्थियों को आवास के स्वीकृति पत्र, समूह की छह महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, तीन दिव्यांगजन को ट्राई साइकिल, दो को कृषक दुर्घटना के चेक सौंपे। विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं देने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। 11 महिलाओं की गोदभराई की। भाजपा जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय, अरुणेंद्र सिंह, शशिकांत त्रिपाठी, सर्वजीत सिंह, संतराम पांडेय, संजय त्रिवेदी, एसडीएम एसएन त्रिपाठी, नायब तहसीलदार विपुल सिंह, बीडीओ वीरेंद्र यादव, सीबी यादव, सीडीपीओ अनुज कुमार, सीमा इजराइल, डा.अनिरुद्ध सिंह मौजूद रहे। कैसरगंज : ब्लाक परिसर में आयोजित मेले में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताईं। डा.एनके सिंह ने स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में बताया। विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा, सुबेद वर्मा, शिव सहाय सिंह, नीरज श्रीवास्तव, बीडीओ रविशंकर प्रधान, बीईओ स्वामीनाथ, नवीन कुमार, प्रेमशंकर सारस्वत, राजेश सिंह, सीमा परवीन, पूनम गुप्ता मौजूद रहे। नानपारा : बलहा ब्लाक मुख्यालय परिसर में गरीब कल्याण मेले के मुख्य अतिथि सांसद अक्षयवर लाल गोंड रहे। अध्यक्षता डीएम डा.दिनेश चंद्र ने की। विशिष्ट अतिथि एसडीएम राम आसरे वर्मा व प्रमुख विजय वर्मा रहे। डीएम ने लोगों से पराली न जलाने की शपथ दिलाई। कृपाराम वर्मा, कृषि अधिकारी सतीश पांडेय मौजूद रहे। फखरपुर : यहां मुख्य अतिथि भाजपा नेता रणविजय सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि रणवीर सिंह मुन्ना रहे। संचालन संतोष सिंह ने किया। बच्चों ने भारत मां की वंदना के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने कृषि विभाग की योजनाएं बताई। डा.प्रत्यूष सिंह, संतोष श्रीवास्तव, महेंद्र जायसवाल, अंकित सिंह यादव, श्यामजी त्रिपाठी, रमाकांत पाठक, वाजिद खां रहे। हैबतपुर सिसुवारा में भाजपा नेता गौरव वर्मा ने सरकार की योजनाएं बताई। जरवल : ब्लाक में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रभान सिंह संचित व विशिष्ट अतिथि प्रमुख विपेंद्र प्रताप सिंह रहे। बीडीओ आशाराम वर्मा, नजर इमाम, डा.रईश अहमद , डा.प्रियंका गुप्ता, डा.नीतू सिंह रहे। पयागपुर : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुभाष त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्र रहे। विधायक ने पं.दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। चर्दा : बाबागंज मुख्यालय पर मेले के मुख्य अतिथि सांसद अक्षयवर लाल गोंड व विशिष्ट अतिथि प्रमुख जय प्रकाश सिंह रहे। लाभकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया। रिसिया : गरीब कल्याण मेले के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल व विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी अरुणवीर सिंह रहें। तीन दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की गई। बीडीओ समेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल रहे। शिवपुर : मेले के मुख्य अतिथि नन्हें लाल लोधी, विशिष्ट अतिथि घनश्याम सिंह चौहान रहे। प्रमुख सरिता यज्ञसैनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। विशेश्वरगंज : मेले में मुख्य अतिथि विधायक सुभाष त्रिपाठी व प्रमुख वंदना पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, राकेश पांडेय, सच्चिदानंद पाठक, दीपा गुप्ता व अन्य रहे। चितौरा : मुख्य अतिथि सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने फीता काटकर मेले में 51 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। गर्भवती महिलाओं को पोषण किट का वितरण किया गया। एसडीएम सदर सौरभ गंगवार, बीडीओ विनोद यादव, अशफाक अहमद मौजूद रहे। मिहींपुरवा में भी मेले का आयोजन किया गया।

विशेष रंग में छपे जॉबकार्ड पर विधायक ने उठाए सवाल

महसी : तेजवापुर ब्लाक में किसान मेले में एक पार्टी विशेष के रंग में छपे जॉबकार्ड को देखकर विधायक सुरेश्वर सिंह ने सवाल उठाए। उन्होंने अपने मोबाइल में जॉबकार्ड की तस्वीर ली और अधिकारियों को भेजकर इसकी जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने डीसी मनरेगा को फोन कर जॉबकार्ड छापने वाली संस्था की जानकारी ली। जॉबकार्ड का रंग लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.