संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, मुकदमा दर्ज
गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 10:14 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 10:14 PM (IST)
संसू, बहराइच : हरदी थाना क्षेत्र के लौकाही निवासी युवक शुक्रवार को घर से कैसरगंज ऑनलाइन फार्म भरने के लिए निकला था। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिवारजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। इसकी जानकारी पुलिस को दी। गई पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की है।
दी गई तहरीर में लौकाही गांव के नौशाद अहमद ने कहा है कि उनका पुत्र जाबिर (20) घर से कैसरगंज जाने की बात कह कर निकला था। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर मित्रों व सगे-संबंधियों के यहां तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। कैसरगंज पुलिस को तहरीर दी गई। एसओ संजय गुप्त ने बताया कि तहरीर मिली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें