Move to Jagran APP

महिला उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

बहराइच : प्रदेश में बढ़ रही अराजकता व महिला उत्पीड़न के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेसियो

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 11:50 PM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 11:50 PM (IST)
महिला उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
महिला उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

बहराइच : प्रदेश में बढ़ रही अराजकता व महिला उत्पीड़न के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर पीएम मोदी का पुतला फूंकने की कोशिश की। राज्यपाल को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

loksabha election banner

शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शेख जकरिया शेखू ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस भवन को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। इसके बाद भी कांग्रेसजनों ने इकट्ठा होकर प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पुतले को छीन लिया। इससे आक्रोशित कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शहर अध्यक्ष ने कहा कि नोटबंदी के कारण हुई राष्ट्रीय क्षति की नैतिक जिम्मेदारी लेकर प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील कुमार ¨सह ने किया। इस मौके पर हाजी महफूज, डॉ.अलीम, बीना पांडेय, शहनेवाज खां, तारिक बेग, मुकुंद जी शेरा, मुस्तकीम, अमरनाथ शुक्ला, मुन्नी देवी, कलीम अंसारी, रमजान अहमद, हसन इश्तियाक, खालिद सलमानी, महताब आलम, फजल खां, धर्मेंद्र चौधरी, शरीफ बाबू, रमजान कुरैशी, शब्बू खां, नितिन अग्रवाल, राघवेंद्र द्विवेदी व मुन्ना सलमानी समेत अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.