महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन
पेट्रोलियम पदार्थो की बेतहाशा वृद्धि से लोगों की आर्थिक व्यवस्था गड़बड़ाई मिश्र
बहराइच : पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी व महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने शनिवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र ने कहा कि डीजल व पेट्रोल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से लोगों की आर्थिक व्यवस्था गड़बड़ा गई है।
उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल के मूल्यों में बढ़ोतरी की वजह से अन्य दैनिक उपयोगी वस्तुओं की मूल्यों में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। भाजपा सरकार ने पिछले छह वर्षों में डीजल के उत्पाद शुल्क में भारी वृद्धि की है। इससे आमजन के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कहा कि किसानों को डीजल में सब्सिडी दी जाय। तहसील सदर बहराइच में कांग्रेस प्रदेश महासचिव रवि श्रीवास्तव व जिला उपाध्यक्ष आदर्श अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। शेख जाकरिया शेखू, आकिब नदीम, शैलेंद्र गुप्त, राघवेंद्र द्विवेदी, धर्मेंद्र चौधरी, आदित्य सिंह, सुनील चौधरी, फजल खान, प्रवीण पांडेय, सैय्यद फैज शामिल रहे। बलहा में शिवकुमार रस्तोगी, खैरुल निशा व भोला कुरैशी, शफीक कुरैशी ने ज्ञापन सौंपा। विशेवरगंज में विवेक कुमार पाठक, प्रेम कुमार सिंह, दुर्ग विजय सिंह मान व प्रसून सिंह ने ज्ञापन सौंपा। विपुल मिश्र, अखिलेश त्रिपाठी, उमाकांत यज्ञसैनी, गोदे खां, अख्तर अहमद मौजूद रहे। पयागपुर में रवि श्रीवास्तव, श्याम बिहारी वैश्य व डॉ. किरन सिंह ने आयोजन किया। प्रभारी मुकुंदजी शुक्ल, विजय कुमार शर्मा, परशुराम गुप्त, बालकराम मिश्र, अमित रहे। चित्तौरा में रवि श्रीवास्तव, विजय कुमार शर्मा, हुजूरपुर में दुर्ग विजय सिंह मान व अखिलेश त्रिपाठी, महसी में प्रवीण पांडेय, कार्तिकेय प्रताप, मुहम्मद फैसल, रिजवान खान, फैय्याज खान, रामकृपाल पाठक, विशाल पाठक, रिसिया में मुबारक खां, मिल्लतुल रहमान, अख्तर खां, अनीस खां, पंकज वर्मा, तेजवापुर में मुनऊ मिश्रा ने आयोजन किया। अमरनाथ शुक्ल, मिश्रीलाल यादव, दुर्गेश तिवारी, करुणाशंकर त्रिवेदी, रामनरेश मिश्र मौजूद रहे।