Move to Jagran APP

महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

ईडी से न डराए भाजपा आदर्श अग्रवाल

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Aug 2022 12:37 AM (IST)Updated: Sat, 06 Aug 2022 12:37 AM (IST)
महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

loksabha election banner

बहराइच : शहर कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष आदर्श कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना, आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के विरोध में कांग्रेस भवन से रैली निकाली। जुलूस के पीपल तिराहे पर पहुंचने पर पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। यहां कांग्रेसी सड़क पर बैठ कर धरना देने लगे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू ने कहा कि अंग्रेजों के समय से कांग्रेस पार्टी जनसंघर्ष की पर्यायवाची रही है। भाजपा हिटलर की विचारधारा से प्रेरित होकर भारतीय लोकतंत्र को कुचल रही है। उन्होंने ईडी का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं का असंवैधानिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करने वाले गांधी को गोली, ईशू को सूली और अरस्तु को विष का प्याला पीना पड़ा। भारतीय लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता हर तरह के संघर्ष के लिए तैयार हैं। यहां नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर शेख जकारिया शेखू, मुस्तकीम सलमानी, दुर्गविजय सिंह, मुनऊ मिश्रा, धर्मेंद्र चौधरी, निशंक अग्रवाल, बहादुर तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.