Move to Jagran APP

कांग्रेस की खामोशी के साथ गुजर गई किसान स्वाभिमान यात्रा

केंद्र के कृषि विधेयक के विरोध में कांग्रेस की ओर से निक

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 11:16 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 11:16 PM (IST)
कांग्रेस की खामोशी के साथ गुजर गई किसान स्वाभिमान यात्रा
कांग्रेस की खामोशी के साथ गुजर गई किसान स्वाभिमान यात्रा

बहराइच : केंद्र के कृषि विधेयक के विरोध में कांग्रेस की ओर से निकाली गई किसान स्वाभिमान यात्रा शनिवार को जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजर गई। रथ के आने का कार्यकर्ता इंतजार करते रहे, लेकिन वे राह तकते रह गए, रथ दूसरे जिले में प्रवेश कर गया।

loksabha election banner

प्रदेश किसान कांग्रेस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल के नेतृत्व में किसान स्वाभिमान यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा सुबह नानपारा तहसील पहुंची। यहां से मटेरा व सदर होते हुए नानपारा तहसील से गोंडा जिले में प्रवेश कर गई। रथ यात्रा आने को लेकर कांग्रेस संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं को सही जानकारी नहीं रही। इसके चलते चार विधानसभा क्षेत्र से रथ यात्रा गुजरने के बावजूद कार्यकर्ता रथ तक पहुंच नहीं पाए। हालाकि जिलाध्यक्ष जेपी मिश्र व अन्य कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ रथयात्रा पर आए पदाधिकारियों का स्वागत किया। कहा कि केंद्र सरकार के काला कानून के खिलाफ कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी हुई है। खुटेहना में विनय सिंह व रमेशचंद्र तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रथ यात्रा का स्वागत किया। विपुल मिश्र, राजेंद्र सिंह, जटाशंकर चौधरी, गिरिजादत्त झा, रमाकांत त्रिपाठी, सतीश सिंह, बाबूराम मौजूद रहे। ------------------ अडानी व अंबानी का फूंका पुतला - केंद्र सरकार के कृषि विधेयक के विरोध में कांग्रेसियों ने खुटेहना चौराहे पर अडानी व अंबानी का पुतला फूंका। बिल विधेयक का विरोध करने दिल्ली कूच कर रहे किसानों का समर्थन किया। कृषि बिल का विरोध

बहराइच : कांग्रेस सेवादल की शुक्रवार को बैठक हुई। तीन प्रस्ताव पारित किए गए। किसानों उत्पादन व्यापार और वाणिज्यक विधेयक, किसान विधेयक, सेवा विधेयक का विरोध करने का फैसला लिया गया। दुर्गविजय सिंह मान ने कहा कि सरकार विधेयक को तत्काल वापस ले।(संसू)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.