जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
बहराइच) : शुक्रवार को ग्राम स्वराज अभियान के तहत आपकी सरकार आपके द्वार के तहत कंछर गांव में भाजपा ने
बहराइच) : शुक्रवार को ग्राम स्वराज अभियान के तहत आपकी सरकार आपके द्वार के तहत कंछर गांव में भाजपा ने चौपाल लगाई। इसके मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब चंद्र शुक्ल रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंद पांडेय ने किया।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश का विकास हो रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत गरीबों का उत्थान ही नहीं, बल्कि उन्हें अग्रिम पंक्ति में देखना चाहती है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सचिदानंद पाठक, मंडल अध्यक्ष माधवराज शुक्ल, मंडल महामंत्री राजकुमार शुक्ल, ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार गिरि, कृष्णमोहन शुक्ल, आज्ञाराम तिवारी ने भी चौपाल को संबोधित किया। रवि शुक्ल ने गांव के लोगों की ओर से प्रमुख समस्याओं को उठाया। रास्ता, नाली, आवास में अनियमितता व शौचालय की समस्या को लेकर उन्होंने आवाज मुखर की। कहा कि अपात्रों को ही पीएम आवास का आवंटन हो रहा है। समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर प्रह्लाद मिश्र, शारदा प्रसाद मिश्र, बबलू मिश्र, कृष्णा नंद शुक्ल, घनश्याम तिवारी, संतोष गौतम, सोनू शुक्ल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।