Move to Jagran APP

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की..

गांव से लेकर शहर तक धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी जगह- जगह सजाई गईं।भगवान की आकर्षक झांकियां

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 11:01 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 11:01 PM (IST)
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की..
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की..

जागरण टीम, बहराइच : बुधवार को गांव से लेकर शहर तक धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। भगवान की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। सार्वजनिक समारोह तो नहीं हो सके, लेकिन घर एवं मंदिर सजे रहे। भजन-कीर्तन का आयोजन लोगों ने व्यक्तिगत तौर पर किया। रात के 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्ण की जय से माहौल गुंजायमान हो उठा। रिमझिम फुहारों के बीच देर रात तक श्रद्धालु नटखट गोपाल की सजी झांकियों को निहारते रहे।

loksabha election banner

पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों की बनाई गई झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का पूजन किया। कोविड-19 के चलते पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों ने भीड़ से परहेज किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने अपने आवास पर भगवान श्रीकृष्ण की मनोहर झांकी सजाई। शहर के गुदड़ी, बशीरगंज, बिसातखाना, वजीरबाग, छावनी, सिविल लाइन, सूफीपुरा, अकबरपुरा, खत्रीपुरा, छोटी बाजार, चित्रशाला, नई बस्ती बख्शीपुरा समेत अन्य स्थानों पर लोगों ने अपने घरों में आकर्षक झांकियां सजाईं। छावनी स्थित रामजानकी पंचायती मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई। महंत राधाकृष्ण पाठक मौजूद रहे। इसके अलावा जिले के सभी थाना, कोतवाली व मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान शारीरिक दूरी का भी ख्याल रखा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.