बिना रेलिग पुल पर दौड़ रहे वाहन, जिम्मेदार मौन
नवाबगंज ब्लॉक के रामनगर गुलहरिया जाने वाले मार्ग पर बने नहर पुल की रेलिग गायब है। पुल भी जर्जर है। इसके चलते यहां दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। इसी मार्ग से चार अन्य गांवों के लोग भी आवागमन करते हैं। पुल से होकर रामनगर गुलहरिया चौगाई धन्नीगांव धनकुट्टी अवधूत गांव अंटहवा निबिया पुरैनी के लोगों का आवागमन रहता है। क्षेत्र के गोविद प्रसाददयाशंकर वर्माअजय कुमार वर्माराम निवास आंधीगजाधर प्रसाद विमलेश नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुल जर्जर तो है ही साथ ही इसकी रेलिग भी गायब है।
संसू, चर्दा (बहराइच): नवाबगंज ब्लॉक के रामनगर गुलहरिया जाने वाले मार्ग पर बने नहर पुल की रेलिग गायब है। पुल भी जर्जर है। इसके चलते यहां दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। इसी मार्ग से चार अन्य गांवों के लोग भी आवागमन करते हैं।
पुल से होकर रामनगर गुलहरिया, चौगाई, धन्नीगांव, धनकुट्टी, अवधूत गांव, अंटहवा, निबिया पुरैनी के लोगों का आवागमन रहता है। क्षेत्र के गोविद प्रसाद,दयाशंकर वर्मा,अजय कुमार वर्मा,राम निवास, आंधी,गजाधर प्रसाद, विमलेश, नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुल जर्जर तो है ही साथ ही इसकी रेलिग भी गायब है। ऐसे में इससे गुजरने वाले बाइक व चार पहिया वाहन गिरने की संभावना है। पुल मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों को भी बताया गया है,पर किसी ने ध्यान नहीं दिया है।नहर विभाग के अवर अभियंता सौरभ पांडेय ने बताया कि बजट के अभाव में पुल मरम्मत नहीं कराया जा सका है। धन मिलते ही इसे दुरुस्त करा दिया जाएगा।