Move to Jagran APP

टूटी पुलिया बढ़ा रही राहगीरों की दुश्वारियां

सिकंदरपुर से महराजगंज कस्बा जाने वाले मार्ग पर चंदपईया गांव के निकट टूटी पुलिया राहगीरों की दुश्वारियां बढ़ा रही है। जान जोखिम में डालकर लोग आवागमन को विवश हैं। कई महीनों से टूटी पुलिया की सुध लेने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने पुलिया मरम्मत कराए जाने की मांग की है। सिकंदरपुर से महराजगंज कस्बे की दूरी तकरीबन पांच किमी है। चंदपईया गांव के निकट बनी पुलिया का पाइप छह माह से टूटा पड़ा है। पुलिया पर जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। इस मार्ग से होकर बेहद मुश्किल भरा है। दो पहिया वाहन तो किसी तरह से बचकर निकल जाते हैं लेकिन चार पहिया वाहनों

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 10:55 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 10:55 PM (IST)
टूटी पुलिया बढ़ा रही राहगीरों की दुश्वारियां
टूटी पुलिया बढ़ा रही राहगीरों की दुश्वारियां

संसू, महसी (बहराइच): सिकंदरपुर से महराजगंज कस्बा जाने वाले मार्ग पर चंदपईया गांव के निकट टूटी पुलिया राहगीरों की दुश्वारियां बढ़ा रही है। जान जोखिम में डालकर लोग आवागमन को विवश हैं। कई महीनों से टूटी पुलिया की सुध लेने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने पुलिया मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

loksabha election banner

सिकंदरपुर से महराजगंज कस्बे की दूरी तकरीबन पांच किमी है। चंदपईया गांव के निकट बनी पुलिया का पाइप छह माह से टूटा पड़ा है। पुलिया पर जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। इस मार्ग से होकर बेहद मुश्किल भरा है। दो पहिया वाहन तो किसी तरह से बचकर निकल जाते हैं ,लेकिन चार पहिया वाहनों का निकलना खतरे से खाली नहीं है। महराजगंज कस्बा ही आसपास के गांवो के लोगों के लिए मुख्य बाजार है। नथुवापुर, लोधपुरवा, नेपालपुरवा, सिकंदरपुर, औराही, घुमनी, शिवगढ़, हरदी गौरा समेत आसपास के दर्जन भर से अधिक गांवों के लोग रोजमर्रा के समान की खरीदारी करने जाते हैं। तहसील व ब्लॉक मुख्यालय का सीधा रास्ता है। सिकंदरपुर गांव के मायाराम त्रिवेदी, अखिलेश अवस्थी, सुशील कुमार शुक्ला, संजय मिश्रा ने बताया कि पुलिया निर्माण कराया जाना बेहद जरूरी है। ग्रामीणों का कहना है कि कई महीनों से पुलिया टूटी पड़ी है लेकिन जिम्मेदारों का ध्यान इस समस्या की ओर नहीं गया। एसडीएम एसएन त्रिपाठी ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.