पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव
नपारा कोतवाली क्षेत्र के मोहरवा के बेलासपुर गांव के बाहर आम के पेड़ से किशोरी का शव लटकता मिला। मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। बेलासपुर निवासी क्रांति 14 पुत्री तिवारीलाल गौतम बुधवार शाम करीब चार बजे से घर से
संसू, बलहा (बहराइच) : नानपारा कोतवाली क्षेत्र के मोहरवा के बेलासपुर गांव के बाहर आम के पेड़ से किशोरी का शव लटकता मिला। मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
बेलासपुर निवासी क्रांति (14) पुत्री तिवारीलाल गौतम बुधवार शाम करीब चार बजे से घर से लापता थी। परिवारीजनों ने रिश्तेदारी व आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की। इसके बाद भी किशोरी का कहीं सुराग नहीं लगा। परिवारीजन अप्रिय घटना होने की आशंका में परेशान थे। गुरुवार सुबह गांव के पश्चिम स्थित आम की बाग में किशोरी का शव लटकता हुआ ग्रामीणों ने देखा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नंद लाल जायसवाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों की जांच-पड़ताल की जा रही है।