सेवा सप्ताह के रूप में मना पीएम का 70वां जन्मदिवस
भाजपा नेताओं ने ट्राइसाइकिल वस्त्र फल एवं अन्य खाद्य सामग्री का किया वितरण
जागरण टीम, बहराइच : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरीबों को वस्त्र, मरीजों को फल व दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरित किया। हवन-पूजन कर मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
पार्टी कार्यालय पर ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकरीवाल ने बताया कि परीक्षण कराकर 70 दिव्यांगों की सूची बनाई गई है, जिसमें 24 लाभार्थियों को ट्राइसाकिल, श्रवण मशीन, ह्वीलचेयर का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि आनंद कुमार गोंड, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, हेमा निगम, दीपक सत्या, राजन सिंह, जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में फल वितरित किया। सांसद प्रतिनिधि आनंद गोंड ने जिला अस्पताल में जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल की उपस्थिति में फल वितरित किया। हुजुरपुर सीएचसी में विधायक सुभाष त्रिपाठी ने महेंद्र पाठक, हरेंद्र विक्रम सिंह, ओमप्रकाश यादव, देवेश सिंह की मौजूदगी में मरीजों को फल वितरित वितरित किया और हवन-पूजन कर पीएम के दीर्घायु होने की कामना की।
गायघाट संसू के मुताबिक बलहा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल्लूगौढ़ी प्राथमिक विद्यालय में 40 निर्धन व बेसहारा महिलाओं को मास्क, साड़ी व सैनिटाइजर वितरित किया। इस अवसर पर मंडल मंत्री अशोक वर्मा, दिनेश रावत, प्रमोद कुमार उपस्थित रहे।
शिवपुर संसू के मुताबिक पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा ने 15 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की। कहा, प्रधानमंत्री ने आवाम के भले के लिए पेंशन, सम्मान निधि, बिजली, सड़क, आवास, गैस सिलिडर जैसी तमाम सुविधाओं को संचालित किया है।
कैसरगंज संसू के मुताबिक विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा ने महिलाओं व बच्चों को फल, बिस्किट का वितरण किया तथा मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर शिवसहाय सिंह, पुतान सिंह, पवन वर्मा, नीरज श्रीवास्तव, अशोक वर्मा, शिवानंद सिंह, जीतू सिंह, विक्रमजीत वर्मा उपस्थिति रहे।