मिशन 2019 की तैयारी में जुटी भाजपा
बहराइच : पयागपुर व महसी में मतदाता बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। पयागपुर के बूथ सम्मेलन के मुख्य अत
बहराइच : पयागपुर व महसी में मतदाता बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। पयागपुर के बूथ सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के टिप्स दिए। इस दौरान पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी और सांसद प्रतिनिधि अध्यक्ष जिपं गोंडा केतकी ¨सह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
पयागपुर संवादसूत्र के अनुसार मिशन 2019 को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को एक्टिव मोड़ पर लाना शुरू कर दिया है। जून के पहले पखवारे में सेक्टरवार ग्रामीण चौपालों में जनसंवाद करने के बाद शत-प्रतिशत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लक्ष्य को लेकर मतदाता बूथ सम्मेलनों का आयोजन शुरू किया गया है। महाराजा बलभद्र ¨सह रैकवार महाविद्यालय परिसर में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल व संचालन जिला उपाध्यक्ष रणविजय ¨सह ने किया। सम्मेलन में तीनों मंडलों के बूथ और सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे। प्रदेश महामंत्री पाठक ने कहा कि हमें कम से कम 51 फीसद मतों को अपने पक्ष में सहेजने की जिम्मेदारी निर्वहन करना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाता सूची की मिलान करके छूटे नामों को जुड़वाना होगा। विधायक त्रिपाठी ने कहा कि 2014 से अधिक चुनौतियों का सामना मिशन 2019 से हमें करना है। सांसद प्रतिनिधि केतकी ¨सह, युवा मोर्चा जिला संयोजक निशंक त्रिपाठी, डॉ.दीनानाथ मिश्र, जगदीश बहादुर ¨सह, राजकुमार शुक्ला, जिपं सदस्य अमरेंद्र ¨सह ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर हरिओम रस्तोगी, सच्चिदानंद पाठक, माधवराज शुक्ला, बटेकृष्ण तिवारी, मंगल प्रसाद, सूर्य नरायन कश्यप समेत अन्य लोग मौजूद रहे। महसी संवादसूत्र के अनुसार मासाडीहा गांव स्थित बाबा बिहारी दास मंदिर परिसर में विधान सभा स्तरीय मतदाता बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बलहा विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षयबर लाल गोंड रहे। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेश्वर ¨सह रहे। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बृजेश्वर ¨सह ने की। कार्यक्रम में बूथ स्तरीय पदाधिकारियों को पार्टी की मजबूती के टिप्स दिए गए। पार्टी की नीतियों का बखान किया। जिला विस्तारक कमल बहादुर ¨सह ने सम्मलेन में मौजूद सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रमुख, बूथ अध्यक्ष व मतदाता प्रमुख से रूबरू होकर परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र ¨सह, राजीव कुमार अवस्थी, ओंकारनाथ श्रीवास्तव, संतकुमार पांडेय, अखंड प्रताप ¨सह गोलू, संजय त्रिवेदी, अंकित ¨सह, राम निवास जायसवाल, डीपी अवस्थी, पुरुषोत्तम जायसवाल, सर्वजीत ¨सह, शशिकान्त त्रिपाठी, रामकुमार बाजपेई समेत बड़ी संख्या में बूथ पदाधिकारी मौजूद रहे।