Move to Jagran APP

सपा ने मनाई 'छोटे लोहिया' की जयंती

सपा ने मनाई छोटे लोहिया की जयंती

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Aug 2022 12:19 AM (IST)Updated: Sat, 06 Aug 2022 12:19 AM (IST)
सपा ने मनाई 'छोटे लोहिया' की जयंती
सपा ने मनाई 'छोटे लोहिया' की जयंती

सपा ने मनाई 'छोटे लोहिया' की जयंती

loksabha election banner

बहराइच : सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यालय पर स्व. जनेश्वर मिश्र छोटे लोहिया को 89वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। चित्र पर पुष्प अर्पित कर वक्ताओं ने गोष्ठी में समाजवादी आंदोलन में उनके योगदान को याद किया और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष नंदेश्वर यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने किसानों, नौजवानों, कमजोर वर्ग के लोगों की समस्याओं को संसद तक पहुंचाया। उनकी हर समस्या के निदान के लिए हर वक्त खड़े रहते थे। उन्होंने हमेशा मूल्यों की राजनीति की। बड़े-बड़े पदों पर रहने के बावजूद उनका जीवन बड़ा सादा और सरल था। जिला उपाध्यक्ष नाशिर अली खां ने कहा कि राजनीति में सक्रिय लोग उनसे प्रेरित होते रहे। जनेश्वर मिश्र सदैव मजबूत लोकतंत्र के हिमायती थे। इस अवसर पर मनु देवी, नगर अध्यक्ष सुमन शर्मा, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.