समन शुल्क वसूली में बहराइच को मिला पहला स्थान
यात नियमों को दरकिनार करने वालों पर यातायात विभाग ने लगातार शिकंजा कसने का कार्य जारी रखा है। मंडल के श्रावस्ती बलरामपुर व गोंडा जिलों को राजस्व वसूली में पीछे छोड़कर बहराइच ने पहला स्थान हासिल किया है। नियमों से परे रहने वाले लोगों से लाखों का जुर्मा
जांस, बहराइच : यातायात नियमों को दरकिनार करने वालों पर यातायात विभाग ने लगातार शिकंजा कसने का कार्य जारी रखा है। मंडल के श्रावस्ती, बलरामपुर व गोंडा जिलों को राजस्व वसूली में पीछे छोड़कर बहराइच ने पहला स्थान हासिल किया है। नियमों से परे रहने वाले लोगों से लाखों का जुर्माना वसूला गया है। डेढ़ सौ से अधिक वाहनों को सीज किया गया है।
बहराइच यातायात विभाग में संसाधनों की कमी किसी से छिपी नहीं है। लगभग 40 लाख की आबादी वाले जिले में मुट्ठी भर सिपाही व दारोगा यातायात विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हाल ही में शासन द्वारा राजस्व वसूली का लक्ष्य देवीपाटन मंडल के जिलों को आवंटित किया गया था। इनमें श्रावस्ती जिले के यातायात विभाग ने पांच लाख, गोंडा ने दस लाख, बलरामपुर जिले में आठ लाख की राजस्व वसूली नियमों को ताक पर रखकर चलने वालों से की गई। बहराइच जिले ने मंडल के तीनों जिलों को पीछे छोड़ते हुए दो माह में 16 लाख 68 हजार 700 रुपये की राजस्व वसूली की है। यातायात प्रभारी शेषमणि पांडेय ने बताया कि दो सौ से अधिक वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई है। एसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने बताया कि यातायात विभाग ने लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूली की है। इसके लिए उनका उत्साहवर्द्धन किया गया है। एसपी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। जल्द ही इसकी जिम्मेदारी भी यातायात विभाग को सौंपी जाएगी।