युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बने अफसाल शानू
2022 के चुनाव में जी जान से लग जाने की अपील
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 10:49 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 06:09 AM (IST)
बहराइच : समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने 10 जिलों के जिलाध्यक्ष की घोषणा की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सभी को मनोनीत किया है।
प्रदेश अध्यक्ष अरविद गिरि ने जिले की कमान एक बार फिर युवा नेता अफसाल शानू को सौंपी है। उनके पुन: जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर समर्थकों में खुशी की लहर है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2022 के विधानसभा में सपा का परचम लहराने के साथ अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ जी जान लगा देंगे। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर उन्होंने चिता जताई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें