सपा का यूथ चुनौती के रूप में स्वीकार करे अपना बूथ
बहराइच : बुधवार को सपा के बूथ प्रभारियों व कार्यकर्ताओं का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन शुरू हो
बहराइच : बुधवार को सपा के बूथ प्रभारियों व कार्यकर्ताओं का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन शुरू हो गया है। मटेरा विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पार्टी जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनरायन यादव रहे। अध्यक्षता मटेरा विधानसभा अध्यक्ष जवाहर लाल यादव ने की। संचालन राजे मिर्जा ने किया।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष ने सभी बूथ प्रभारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हर बूथ कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर अखिलेश यादव व पूर्व मंत्री यासर शाह बनकर अपने दायित्व का निर्वहन करें। पार्टी का यूथ अपने बूथ को चुनौती के रूप में स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारें पूरी तरह फेल हो चुकी हैं। इसे उखाड़ फेंकने का लक्ष्य लेकर जाएं। पार्टी जिला महासचिव जफर उल्ला खां बंटी ने बूथ प्रभारियों को उनकी जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने देश व प्रदेश की झूठी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मटेरा के सभी 381 बूथों के सदस्य मौजूद हैं, यह खुशी की बात है। सम्मेलन को पूर्व विधायक शब्बीर अहमद बाल्मीकि, रामतेज यादव, अब्दुल मन्नान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयंकर ¨सह, डॉ.आशिक अली, राजेश तिवारी, निशा शर्मा, अजीत ¨सह, अनवर वारसी, नंदेश्वरनंद यादव, आनंद ¨सह सेंगर, डॉ.विकासदीप वर्मा, अफसाल शानू, राकेश टेकड़ीवाल, नदीमुलहक तन्नू, तौहीद निहाल ने संबोधित किया। इस मौके पर राजेंद्र मौर्या, मुहम्मद अली, संत कुमार पासी, देवेशचंद्र मिश्रा मजनू, हमीदुद्दीन, पम्मू तिवारी, आबाद अहमद समेत बड़ी संख्या में बूथ प्रभारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।