शौच गई किशोरी से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
संसू इकौना(श्रावस्ती) थाना इकौना क्षेत्र ग्राम शिवपुर बनकट में शौच के लिए गई किशोरी से गांव
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 09:54 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 06:06 AM (IST)
संसू, इकौना(श्रावस्ती): थाना इकौना क्षेत्र ग्राम शिवपुर बनकट में शौच के लिए गई किशोरी से गांव के युवक ने छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपित भाग खड़ा हुआ। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एससी एसटी, छेड़छाड़ व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
शिवपुर बनकट गांव की किशोरी रात 10 बजे खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान राजेश कुमार पुत्र तीरथराम यादव ने उसे गन्ने के खेत में उठा ले गया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपित फरार हो गया। घर आकर उसने घटना की जानकारी दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें