आग से पांच घर जले, लाखों का नुकसान
हरदी थाना क्षेत्र के गोपचंदपुर में आग लगने से पांच आशियाने जल कर राख हो गए। घटना में तकरीबन तीन लाख की क्षति का अनुमान है। अग्निशमन कर्मियों व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राजस्वकर्मियों ने मौके पर पहुंच क्षति का आंकलन शुरू किया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुक्रवार की दोपहर गांव के मुनीजर पुत्र कुंज बिहारी के घर से आग
संसू, महसी (बहराइच): हरदी थाना क्षेत्र के गोपचंदपुर में आग लगने से पांच आशियाने जल कर राख हो गए। घटना में तकरीबन तीन लाख की क्षति का अनुमान है। अग्निशमन कर्मियों व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंच क्षति का आंकलन शुरू किया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
शुक्रवार की दोपहर गांव के मुनीजर पुत्र कुंज बिहारी के घर से आग की लपटें उठती दिखाई दी। लोग मौके पर पहुंच आग बुझाने का प्रयास करते, इससे पहले लपटों ने आसपास के आशियानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। तेज लपटों के आगे ग्रामीण बेबस नजर आए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पुलिस व अग्निशमन दल को दी गई। दमकल कर्मियों ने स्थानीय पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों की मदद से मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना में मुनीजर, मालती, मस्तराम, रामतेज व ननकुन के आशियाने राख हो गए। मस्तराम की 30 हजार नकदी व मालती के बक्से में रखे जेवरात भी लपटों की भेंट चढ़ गए। तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित परिवारों को तिरपाल व अन्य सामग्री वितरित की जाएगी।