Move to Jagran APP

खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा, 20 मजरे बाढ़ से घिरे

बहराइच : पहाड़ों पर हो रही बारिश व बैराजों से छोड़े जा रहे पानी से घाघरा उफान

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Jul 2018 11:51 PM (IST)Updated: Sat, 28 Jul 2018 11:51 PM (IST)
खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा, 20 मजरे बाढ़ से घिरे
खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा, 20 मजरे बाढ़ से घिरे

बहराइच : पहाड़ों पर हो रही बारिश व बैराजों से छोड़े जा रहे पानी से घाघरा उफान पर है। लाल निशान से घाघरा एल्गिन ब्रिज पर ऊपर बह रही है। दर्जन भर से अधिक गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। एनडीआरएफ को अलर्ट कर दिया गया है। जलस्तर बढ़ने के साथ हो रही कटान में 10 बीघा जमीन को घाघरा लील गई। शारदा, सरयू व गिरिजापुरी बैराज से दो लाख 31 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। एल्गिन ब्रिज पर घाघरा खतरे के निशान से 36 सेमी ऊपर बह रही है।

loksabha election banner

बाढ़ के पानी से जरवल ब्लॉक के अहाता के दमरीपुरवा, बिज्जूपुरवा, वनविभागपुरवा, मथुरापुरवा, प्रधानपुरवा, नयापुरवा, मंशापुरवा, बवालीपुरवा, जुमेरपुर ग्रामपंचायत के सुंदरपुरवा, धोबिनपुरवा, बढ़ईनपुरवा, तपेसिपाह के मल्लाहनपुरवा समेत 20 मजरों की 10 हजार की आबादी घिर गई है। रास्तों पर दो फिट से ऊपर बाढ़ का पानी बह रहा है। जलस्तर के और बढ़ते इन गांवों में पानी घुस जाएगा। संपर्क मार्ग कट जाएंगे। एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जलस्तर 106.426 मीटर रिकार्ड किया गया है, जो खतरे के निशान 36 सेमी ऊपर है। घाघरा के रौद्र रूप को देखकर तटवर्ती गांवों के लोग दहशत में है। जलस्तर बढ़ने से 65 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गोलागंज, कोठार, प्रधानपुरवा में 10 बीघे जमीन धारा में समा गई। पीड़ित ग्रामीण अपनी गृहस्थी को सहेजने में जुट गए हैं। शनिवार को घूरदेवी स्पर पर नदी का जलस्तर 111.270 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यहां घाघरा अभी खतरे के निशान से फिलहाल 88 सेमी नीचे बह रही है। ¨सचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता शोभित कुशवाहा ने बताया कि सरयू, शारदा व गिरिजापुरी बैराज से दो लाख 31 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है।

इन गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

महसी: बढ़ते जलस्तर के बाद महसी तहसील के माझादरिया, केवलपुर, बकैना, बांसगढ़ी, पचदेवरी, कोटिया, अगरौरा दुबहा, पूरेसीताराम, जानकीनगर, गलकारा, औराही, कायमपुर, गोलागंज, तुलापुर, घुरेहरीपुर, पिपरी, पिपरा, कायमपुर, रानीबाग, तारापुरवा बेटौरा समेत 65 गांवों पर बाढ़ का संकट मंडराने लगा है। कायमपुर बेलहा बेहरौली तटबंध सम्पर्क मार्ग पर बाढ़ का पानी भर गया है।

कृषि योग्य जमीन को निगल आबादी की ओर बढ़ रही घाघरा

महसी: गोलागंज, कायमपुर, प्रधानपुरवा के बाद अब नदी नगेशरपुरवा में भी कटान कर रही है। 10 बीघे जमीन धारा में समा गई। राम लौटन, कृपाराम, रामेशुर, रामकुमार, श्रीकृष्ण, कुंवारे, लालजी, नकछेद व मूले समेत अन्य ग्रामीणों की कृषि योग्य जमीन को निगल नदी की लहरें आबादी की ओर बढ़ रही हैं। गोलागंज में आरसीसी सड़क कटान की जद में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कटान चल रही है। यदि गांव पानी से घिर गया तो गृहस्थी समेटने में काफी दिक्कतें होंगी।

एसडीएम व तहसीलदार ने लिया जायजा

महसी/बौंडी: एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा के साथ बाढ़ व कटान प्रभावित गांवों का भ्रमण किया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मदद का आश्वासन दिया। गोलागंज में ग्रामीणों बेलहा- बेहरौली तटबंध से गांव जाने वाले संपर्क मार्ग पर बनी क्षतिग्रस्त पुलिया के मरम्मत की है।एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी विभाग को जल्द पुलिया के मरम्मत कराने का निर्देश दिया। अधिकारी द्वय ने गोलागंज व कायमपुर में हो रही घाघरा की कटान देखी। हकीकत देखी । कहा कि कटान पीड़ित परिवारों को सहायता दी जाएगी। इसके बाद एसडीएम ने स्पर नंबर एक व स्पर नंबर शून्य की स्थिति का जायजा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.